देहरादून, जनवरी 8 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बुधवार को बंजारावाला स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। दल की केंद्रीय महामंत्री एडवोकेट किरन रावत ने कहा कि अंकिता प्रकरण राज्य की अंतरात्मा को झकझोरने वाला है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय न मिलना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जांच की गति और पारदर्शिता को लेकर जनता में आक्रोश है। केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि अंकिता हत्याकांड और वीआईपी पर लगे आरोपों की तत्काल निष्पक्ष सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सीबीआई जांच नहीं हुई तो यूकेडी प्रदेशभर में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.