देहरादून, दिसम्बर 25 -- अंकिता हत्याकांड की जांच की मांग को लेकर उत्तराखंड महिला मंच ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उत्तराखंड इंसानियत मंच ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया। महिलाओं ने कहा कि उर्मिला के आरोप बेहद गंभीर हैं। इन आरोपों की जांच हो और अंकिता के वीआईपी के नाम को उजागर किया जाए। उत्तराखंड महिला मंच की संयोजिका कमला पंत ने कहा कि उर्मिला सनावर ने जिन लोगों के नाम लिये हैं वे सत्ताधारी बीजेपी की बड़े नेता हैं। इसलिए सरकार को इन आरोपों की तुरंत जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से करवाई जाए। यदि जल्द जांच शुरू नहीं की गई तो उत्तराखंड महिला मंच अन्य संगठनों के साथ मिलकर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू कर देगा। उन्होंने उन्नाव की बेटी के सजायाफ्ता दोषी बीजेपी के पूर्व विधायक की सजा निलंबित किए जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.