हल्द्वानी, दिसम्बर 25 -- लालकुआं, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित रूप से वीआईपी को बचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने गुरुवार को लालकुआं और बिंदुखत्ता में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लालकुआं में कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में हेमवती नंदन दुर्गापाल, पुष्कर सिंह दानू, कुंदन सिंह मेहता, हेमंत पांडे, दीपक बत्रा, मोहन चंद्र कुडाई, राजकुमार शर्मा, कमलेश यादव, खीमानंद दुम्का, अनमोल सिंह आदि शामिल रहे। वहीं काररोड बिंदुखत्ता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू ने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। महिला नेत्री बीना जोशी, प्रमोद कालौनी, मन्नू तुलेरा, कमल दानू, धन सिंह घुग्तिय...