रामनगर, दिसम्बर 28 -- रामनगर। अंकिता हत्याकांड को लेकर जारी ऑडियो क्लिप की जांच करने, सीबीआई जांच, बुलडोजर चलाने के मामले में 30 दिसंबर को महिला एकता मंच ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। रविवार को बासीटीला में हुई बैठक में मंच संयोजक ललिता रावत ने कहा कि अंकिता को न्याय नहीं मिला है। अब जारी ऑडियो क्लिप से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार मामले की सीबीआई जांच कराए और अंकिता को न्याय दिलवाए। यहां कौशल्या चुनियाल, धनवंतरी, रश्मि, प्रियंका, गीता, कमला, रजनी, माया, रेखा, दीपा रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...