रामनगर, दिसम्बर 24 -- रामनगर। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम सामने आने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को कांग्रेसियों ने घासमंडी, नगर पालिका, पोस्ट ऑफिस रानीखेत रोड आदि जगहों पर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। कहा कि जिस प्रकार से अंकिता भंडारी हत्याकांड में कई बड़े लोगों के नाम आ रहे हैं। इसने पूरे प्रदेश को कलंकित करने का काम किया है। ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की। नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने चेतावनी दी कि प्रदेश की अस्मिता के साथ ही इस मामले में लीपापोती का प्रयास किया गया तो कांग्रेस पार्टी ईंट से ईंट बजाकर रख देगी। उन्होंने पुतला फूंकते हुए मामले में सीबीआई जांच की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, मालधन अध्यक्ष ओम प्रकाश, ब्लॉक अध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.