देहरादून, दिसम्बर 30 -- छा़त्र संघ ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला भी दहन किया। मंगलवार को छा़त्र संघ अध्यक्ष प्रर्वेश राणा के नेतृत्व में वर्कर शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए।यहां से प्रदर्शनकारियों ने ग्रीन चौक तक रैली निकाली और भाजपा के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा का पुतला दहन किया गया। छात्र संघ अध्यक्ष प्रवेश राणा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा कुछ नहीं बोल रही है। बीजेपी पहले कहती रही कि हमारे पास सबूत नहीं है। कहा कि रिजोर्ट को तोड़ दिया गया लेकिन अब सबूत हैं। चैट लीक हुए हैं। अगर भाजपा ने 15 दिन में सीबीआई की जांच नहीं की तो मसूरी के अंदर उग्र आंदोलन होगा। सुशांत बोहरा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया मोड़ आया है । उन्होंने गटटू नामक...