रुद्रपुर, दिसम्बर 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान भगत सिंह चौक से बाटा चौक तक प्रदेश सरकार की सांकेतिक शवयात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने, निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने और दोषियों को फांसी देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हत्याकांड में समय-समय पर सामने आ रहे कथित खुलासे इस ओर इशारा करते हैं कि प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने रिजॉर्ट पर की गई बुलडोजर कार्रवाई को भी संदेह के घेरे में बताते हुए आरोप लगाया कि यह साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से की गई। नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस अब तक कथित वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने में विफल रही है, जिससे जनता में आक्रोश है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.