विकासनगर, जनवरी 9 -- अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की सिफारिश के प्रदेश सरकार के फैसले को उक्रांद ने सरकार का देर आए, दुरस्त आए वाला फैसला करार दिया। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि यह फैसला किसी सरकार की संवेदनशीलता का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संघर्षशील जनता और जन आंदोलनों के निरंतर दबाव का परिणाम है। उ उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच सिर्फ औपचारिकता न बने, दोषियों को सज़ा और पर्दे के पीछे छिपे प्रभावशाली चेहरों का पर्दाफ़ाश ही अंकिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.