हल्द्वानी, जनवरी 11 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता अंकिता भंडारी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भाकपा माले, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, क्रांतिकारी लोक अदालत, किसान महासभा एवं पछास ने रविवार को हल्द्वानी के बुध पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीबीआई जांच को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में कराने, कथित वीआईपी को पद से हटाकर जेल भेजने और ज्योति अधिकारी, भारती पांडे और इस्लाम हुसैन पर दर्ज मुकदमों को बिना शर्त वापस लेने की मांग की। भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पाण्डेय ने कहा कि सीबीआई जांच का फैसला जन आंदोलन के दबाव का परिणाम है, लेकिन यह सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। वायरल ऑडियो में आए भाजपा के दोनों नेताओं को पद से हटा देना चाहिए। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की रजनी जोशी ने कहा कि सीबीआई ज...