देहरादून, जनवरी 14 -- देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में थर्ड पार्टी एफआईआर पर सवाल उठ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता और सोशल एक्शन रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के सचिव अजय नारायण शर्मा ने शासन और जांच एजेंसियों को पत्र भेजकर मामले की जांच भटकाने की आशंका जताई है। शर्मा ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को भेजे पत्र में कहा कि अंकिता के माता-पिता स्वयं न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में किसी तीसरे पक्ष एफआईआर दर्ज कराना कानून का दुरुपयोग है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि एक ही घटना पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज करना असंवैधानिक है। उन्होंने मांग की है कि सीबीआई जांच को केवल पीड़ित परिवार की शिकायतों के आधार पर ही आगे बढ़ाया जाए ताकि निष्पक्षता बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...