अल्मोड़ा, जनवरी 11 -- अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। अंकिता हत्याकांड में सरकार ओर से सीबीआई जांच कराने के आदेश जारी होने के बाद भी विरोध जारी है। रविवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर सरकार पर कथित वीआईपी को बचाने का आरोप लगाया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के बाद से ही यूकेडी सरकार पर असल आरोपियों को बचाने के आरेाप लगाते आ रही है। अब नए खुलासों के बाद तय हो गया है कि हत्याकांड में भाजपा के ही कथित वीआईपी शामिल थे। पहले सरकार सीबीआई जांच से बच रही थी। अब सीबीआई जांच के आदेश हुए हैं तो उसकी निष्पक्ष जांच पर सवाल उठ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सरकार से हत्याकांड में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की जांच करवाने की मांग की, ताकि अंकिता को न्याय मिल सके। यहां जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्...