देहरादून, जनवरी 2 -- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने अंकिता भंडारी प्रकरण पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस का पुतला भी दहन किया। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, दर्जाधारी राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लैंसडाउन चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और निरंतर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार उत्तराखंड के चौहमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। लेकिन कांग्रेसी पार्टी के नेता भाजपा नेताओं की छवि खराब करने के लिए उनका नाम अंकिता हत्याकांड से जोड़ रहे हैं। भाजपा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.