विकासनगर, जनवरी 8 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में बस अड्डे से हरबर्टपुर चौराहे तक पदयात्रा निकाली। चौराहे पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी। उसके कातिलों को फांसी की सजा तक पहुंचाना होगा। उसके लिए चाहे हमें किसी भी प्रकार का आंदोलन करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार अपने बचाव में विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपना रही है। सरकार सीबीआई जांच से क्यों बचना चाह रही है, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी का नाम उजागर करने के लिए मामले की सीबीआई जांच की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि सरकार क...