हल्द्वानी, जनवरी 7 -- हल्द्वानी। अंकिता भंडारी मामले में बुधवार को यूकेडी ने कैंडल मार्च निकाला। किशनपुर गौलापार में निकाले गए मार्च में वक्ताओं ने कहा कि अंकिता की लड़ाई राज्य की हर बेटी की लड़ाई है। इसके लिए सीबीआई जांच होने तक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट, कमल जोशी, श्याम सिंह नेगी, मोहन सिंह, हरीश कोटलिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...