हरिद्वार, जनवरी 5 -- उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की तलाश कर रही है। हाल ही में एक ऑडियो क्लिप विवाद सामने आने के बाद से दोनों लापता हैं, जिसका संबंध अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है। इस मामले में शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बहादराबाद थाने में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ भाजपा नेता की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। हरिद्वार पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन किया है। पुलिस के समक्ष पेश न होने पर उर्मिला सनावर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया है।पुलिस की कई टीमें ढूंढ़ने में जुटीं हरिद्वार पुलिस के वरि...