देहरादून, दिसम्बर 26 -- 28 दिसंबर को प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम अब वनंतरा गंगा भोगपुर (ऋषिकेश) और रोशनाबाद (हरिद्वार) में आयोजित किया जाएगा।मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को समिति संस्थापक मोहित डिमरी ने बताया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग तेज होती जा रही है। सभी संगठनों और साथियों की आम सहमति से यह निर्णय लिया गया। मोहित डिमरी ने कहा कि वनंतरा वही स्थान है, जहां से उत्तराखंड की बेटी अंकिता को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसी स्थान से इस जघन्य अपराध की शुरुआत हुई थी और अब यहीं से न्याय की निर्णायक आवाज दोबारा उठेगी। फव्वारा चौक, देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम अब किसी अन्य तिथि पर आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना शीघ्र अलग से दी जाएगी।बताया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड म...