सहारनपुर, जनवरी 19 -- छुटमलपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था भंग हो गई है। प्रदेश में बहू-बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार अपराधियों को पूरा संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहाकि अंकिता भंडारी मामले में सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच से कम स्वीकार नहीं होगा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हरीश रावत ने कुरुक्षेत्र से देहरादून से जाते समय छुटमलपुर में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा एडवोकेट के निवास पर पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्यमसिंह नगर में किसान सरदार सुखवंत सिंह की आत्महत्या में शामिल दोषी एसएसपी सहित सभी पुलिस कर्मियों को निलंबित कर पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए अ...