नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर भूचाल लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर के दून पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। देहरादून में दर्ज मुकदमों के मामले में नेहरू कॉलोनी और डालनवाला पुलिस ने उर्मिला सनावर से विभिन्न सवाल पूछे। जांच अधिकारियों ने उर्मिला के बयानों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। देहरादून पहुंचने के बाद पुलिस के संपर्क में आते ही उर्मिला और सुरेश राठौर की बातचीत का नया ऑडियो वायरल हुआ। इसे लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार को जैसे ही उर्मिला सनावर देहरादून पहुंची और पुलिस को बयान दिए। इसके तुरंत बाद उर्मिला और सुरेश राठौर की बातचीत का नया ऑडियो वायरल हो गया। इसमें भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को राठौर के बदनाम कराने के प्रयास की बात सामने आई है।ऑडियो ...