देहरादून, जनवरी 15 -- अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने 08 फरवरी को दून में महापंचायत का ऐलान किया है। शहीद समारक परिसर में अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने वीआईपी के नाम का खुलासा करने, सुप्रीम कोर्ट के सिटींग जज की निगरानी में जांच पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी की एफआईआर रद्द करने व स्वामी दर्शन भारती की भूमिका की जांच करने की मांग उठाई। गुरुवार को अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की बैठक शहीद स्मारक स्थल पर हुई। मंच ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के खुलासे और आरोपियों को बचाने में संलिप्त लोगों को भी सजा दिलाने की मांग की।इसे लेकर 8 फरवरी को देहरादून में महापंचायत का ऐलान किया गया, जिसमें देश-प्रदेश से लोग जुटेंगे। मंच की कमला पंत ने कहा कि जब तक ऐसा नहीं होगा तब तक संघर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.