देहरादून, फरवरी 1 -- श्रीनगर। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, एआईडीएसओ, जस्टिस फॉर अंकिता भंडारी कमेटी, महिला एकता मंच ने संयुक्त रूप से रविवार को श्रीनगर के गोला पार्क में अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय दिए जाने को लेकर आम सभा का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में किए जाने, साक्ष्य मिटाने वाले संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने और वीआईपी के नाम उजागर होने के बावजूद सरकार द्वारा आम जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...