रामनगर, जनवरी 11 -- रामनगर। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की महिलाओें ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रविवार को लखनपुर चुंगी पर प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। उत्तराखंड बंद के आह्वान पर आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारी जन दबाव में सरकार को अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की संस्तुति करने पर मजबूर होना पड़ा है। पर यह जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में ही होनी चाहिए। इस मौके पर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिम्वाल, रोहित रुहेला, राज्य आंदोलनकारी नवीन नैथानी, उपपा के मो. आसिफ, चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के लाखन सिंह चिलवाल, लालमणी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.