रामनगर, जनवरी 3 -- रामनगर। पीरूमदारा में शनिवार शाम को महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की। यह कैंडल मार्च किसान इंटर कॉलेज से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पीरूमदारा तक निकाला गया। मार्च के दौरान लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अंकिता को न्याय दो जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश जाहिर किया। कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए संजय नेगी और मंजू नेगी ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में लगातार बड़े और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार उन्हें बचाने और संरक्षण देने का काम कर रही है। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ललित कडाकोटी, क्षेत्र पंचायत सदस्य न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.