देहरादून, जनवरी 8 -- लोअर तुनवाला में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। आक्रोशित लोगों ने मामले की जल्द से जल्द सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। मार्च पुरोहित बारात घर लोअर तुनवाला से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होकर कस्तूरी चौक पर संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वक्ताओं ने कहा कि पहाड़ की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रहेगी। कैंडल मार्च के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भी भागीदारी कर न्याय प्रणाली पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, ब्लॉक प्रमुख थराली प्रवीन पुरोहित, देवें...