हल्द्वानी, दिसम्बर 29 -- लालकुआं, संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड और उन्नाव बलात्कार पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और इंकलाबी मजदूर केंद्र ने सोमवार को काररोड बिंदुखत्ता में उत्तराखंड, यूपी और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सामने आए वीआईपी नाम को संरक्षण देना और उन्नाव केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिलना न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की है कि अंकिता केस से जुड़े वीआईपी नाम की सीबीआई जांच कराई जाए और कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा बहाल की जाए। प्रदर्शन में पुष्पा, बिंदु, काजल, कमला, विमला, आशा, रेखा, मुन्नी, हरुली, शशि, माया, पार्वती, इंद्रा, दीपा, मीतू, सुनीता, अनिता, उर्मिला, पंकज, अखिल...