हापुड़, दिसम्बर 13 -- अंकल मेरी मम्मी मुझे अपहरण की धमकी दिला रही है, मैं उनसे अलग पिता के साथ रहती है। मेरे पापा के साथ मेरी मौसी और मामा ने भी पिटाई की है। आप हमारी मदद करें ताकि उनको सजा मिल सकें। यह बातें नगर के मोहल्ला निवासी कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस से कहीं। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला निवासी एक किशोरी ने बताया कि वह कक्षा सात की छात्रा है। उसने बताया कि वह अपने पापा और दादा दादी के साथ रहती है, जबकि उसकी मां क्षेत्र के एक गांव में रहती है। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां के पास एक युवक का आना जाना लगा रहता है। वह उसको स्कूल न जाने और स्कूल जाने के दौरान उसके अपहरण करने की धमकी देता है। पीड़िता ने बताया कि उसकी धमकी से वह भयभीत है। पीड़ित छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने क...