मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक और इंटर के अंकपत्र व प्रमाणपत्र लेने के लिए कुशल युवा कार्यक्रम की प्राप्ति रसीद की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। कुशल युवा कार्यक्रम में निबंधन को लेकर मैट्रिक व इंटर के छात्र-छात्राओं की भीड़ जब डीआरसीसी में उमड़ी तो इस आदेश में बदलाव किया गया। डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। बिना कुशल युवा कार्यक्रम में निबंधन के भी अब अब छात्र-छात्राएं मैट्रिक व इंटर का अंकपत्र ले सकेंगे। डीईओ ने प्रधानाध्यापकों से कहा है कि वे छात्र-छात्राओं को निबंधन कराने के लिए जागरूक और प्रेरित करेंगे, इसके लिए बाध्य नहीं करेंगे। इससे पहले अंकपत्र व प्रमाणपत्र लेने के लिए कुशल युवा कार्यक्रम में निबंधन अनिवार्य था। इसे लेकर मैट्रिक और इंटर के लगभग एक लाख परीक्षार्थी स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.