श्रावस्ती, अप्रैल 5 -- श्रावस्ती, रतनापुर, संवाददाता। विद्यालय में बच्चों को अंकपत्र वितरण के साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को उनके बच्चों का प्रवेश कराने के लिए जागरूक किया गया। विकास क्षेत्र गिलौला के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मोहरनिया में शनिवार को अंकपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल वर्मा रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश वर्मा ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद डा. मिश्रीलाल वर्मा ने बच्चों को अंकपत्र व अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किया। अंकपत्र वितरण के बाद विद्यालय से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन स्कूल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.