बाराबंकी, फरवरी 19 -- सिरौलीगौसपुर। जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन में शिवानी सिंह चौहान ने थाना टिकैतनगर के ग्राम सिखलिखपुरवा, सरांयनेतामऊ, सुर्रा, रेवढा में थाना टिकैतनगर की संयुक्त टीम के साथ 17 स्थानों पर दविश दी गई। जिसमे 45 लीटर कच्ची शराब बरामद किया मौके पर 80 किलो महुआ का लहन नष्ट करते हुए 2 अभियोग पंजीकृत किया गया। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...