फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- फतेहपुर। कांग्रेस की चेयर पर्सन सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने पहले केक काटकर एक दूसरे का मुह मीठाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। जिसके बाद सदर अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान समय में सोनिया गांधी जैसी नेता सभी के लिए आदर्श हैं। जिस प्रकार विपक्षियों द्वारा उनके लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया वह बहुत दुखद है एवं भारतीय सभ्यता के विपरीत है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि नि:संदेह सोनिया गांधी आदर्श महिला हैं जिन्होंने सदैव सदन की गरिमा का सम्मान किया है। कहा कि संसद में उनकी उपस्थित अशिक्षित एवं अमर्यादित लोगों के लिए उदाहरण है। इस मौके पर शेख एजाज अहमद, देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, रामनरेश महराज, कलीम उल्ला सिद्...