समस्तीपुर, फरवरी 25 -- रोसड़ा,। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मंगलवार को रोसड़ा पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता विस्तार और राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा कि जन सुराज का अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की वास्तविक आवाज बनने का प्रयास है। वे कार्यकर्ताओं और स्थानीय साथियों से संवाद करने, उनकी राय जानने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से रोसड़ा आए हैं। शराबबंदी कानून के संदर्भ में एनडीए सरकार पर तंज कसा। बैठक में स्थानीय संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...