फतेहपुर, जनवरी 7 -- फतेहपुर।सर्दियों में ठिठुरन और चारा पानी की कमियों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही है। अधूरे इंतजामों से मौत और बीमारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। हरा चारा की कमीं से भूसा मात्र से पशुओं की स्थितियां बिगड़ती जा रही है। अफसरों और जिम्मेदारों की निगरानी के बावजूद गौशालाओं की स्थितियां दयनीय है। आवारा पशुओं की आवाजाही से सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि पूर्व में पशुओं पर बाहरी पशु ने हमलाकर घायल कर चुका है। असोथर की सराय खालिस गौशाला में 115 मवेशियों के लिए भूसा और पशु आहार की उपलब्धता है। हरा चारा के बगैर पशु पेट भरने को विवश है। हरे चारे की कमियों से पशु बीमारी की कगार पर पहुंच रहे है। परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। छोटे मवेशी को छोड़कर अन्य पशु बगैर काऊकोट के ठिठुर रहे है। वहीं हाईमास्क लाइट के अलावा शेड व्य...