मोतिहारी, दिसम्बर 30 -- सिकरहना। ढाका स्थित कमल मार्केट काम्पलेक्स के मालिक नीलेश्वर नीलमणि चौधरी उर्फ कमल प्रसाद पर चाकू से हमला करने के आरोपी खैरवा गांव निवासी रजीबुल्लाह को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में रजीबुल्लाह को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। वहीं चार अज्ञात के विरूद्ध भी एफआईआर दर्ज करायी गयी है। ढाका रामचन्द्र स्थित अपने घर से मार्केट में आने के क्रम में उनपर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें वे जख्मी हो गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...