सीवान, मार्च 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के डीएवी कॉलेज के समीप स्थित मैरेज हाउस में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह मुशायरा का आयोजन 24 मार्च को किया गया है। मुख्य आकर्षण साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित नीलोत्पल मृणाल हैं। संयोजिका व कवयित्री डॉ. आरती आलोक वर्मा ने बताया कि यह आयोजन साहित्यिक चेतना को बढ़ावा देने व समाज में सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नीलोत्पल मृणाल के अलावा देवरिया के डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, दिल्ली की कवयित्री कृति चौबे, गया की कवयित्री सान्या राय, शायर समीर परिमल, पटना के कवि चंदन द्विवेदी समेत सीवान के नामचीन शायर डॉ. के. एहतेशाम अपनी कविता व शायरी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.