सीवान, दिसम्बर 7 -- जीरादेई। प्रखण्ड के शिवपुर सकरा पंचायत के मनिया गांव के एक राइस मिल में शनिवार को एसडीओ व एमओ के नेतृत्व में छापेमारी कर सरकारी राशन लगभग 16 बोरा बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई । मिली जानकारी के अनुसार मनिया गांव के पीडीएस दुकानदार अवधबिहारी सिंह द्वारा राइसमिल के मालिक उपेंद्र कुमार गुप्ता को लगभग 16 बोरा चावल की बिक्री की गई थी। जिसकी सूचना स्थानीय एमओ को लोगो ने दिया था। एमओ ने इसकी तत्काल सूचना एसडीओ को दी। जिस पर एक टीम गठित कर राइस मिल में छापेमारी की गई। जहां से चावल की बरामदगी हुई है। छापेमारी के दौरान राइसमिल के मलिक उपेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तारी हुई है। एमओ अली हसन ने बताया कि मिल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पीडीएस दुकानदार व मिल मालिक के खिलाफ एफआईआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.