हापुड़, जनवरी 8 -- बार एसोसिएशन के दोनों खेमों के वार्षिक चुनाव का मतदान आज होना है, जिसमें जीत हासिल करने को लेकर सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वोट मांगते हुए दावतों का दौर भी चला रहे हैं। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में इस बार उपाध्यक्ष, लेखा निरीक्षक, पुस्तकालय सचिव, मीडिया प्रभारी जैसे पदों के प्रत्याशी निर्विरोध ढंग में निर्वाचित हो चुके हैं। परंतु अध्यक्ष पद पर हिमांशु त्यागी और राजेंद्र चौहान, सचिव पद पर विपिन शर्मा और जितेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद इमरान और सचिन कुमार, सह सचिव पद पर अंकित शर्मा और लोकेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला चल रहा है। जिसको लेकर आज कड़ी सुरक्षा के बीच कचहरी के बाहर स्थिति बार हॉल में मतदान होगा। जिसमें जीत हासिल करने के लिए सभी प्रत्याशी ऐढ़ी चोटी का जोर लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ वकीलों क...