प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। तेरह दिन तक चलने वाली परीक्षा के चार दिन अति उच्च सतर्कता तथा चार दिन उच्च सतर्कता वाले घोषित किए गए हैं। इन दिनों में होने वाले विषयों की परीक्षा को लेकर बोर्ड ने कमर कस ली है। विगत वर्षों में नकल, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए बोर्ड ने इस बार सख्त निगरानी व्यवस्था तैयार की है। सोमवार को बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी सूचना के अनुसार आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोण्डा जिलों को संवेदनशील घोषित किया है। इन जिलों में कुछ विषयों और तिथियों को अति संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी और कड़े प्रशास...