लखनऊ , मार्च 01 -- लखनऊ पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित 10 किलोमीटर की क्रॉस-कंट्री दौड़ का आयोजन रविवार को किया गया। पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर की प्रेरणा से आयोजित इस दौड़ में 986 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार द्वारा किया गया। कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन और आईटी पुलिस लाइन में आयोजित इस प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान रिक्रूट्स ने अनुशासन, सहनशक्ति और शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में 10 किमी की चुनौतीपूर्ण दूरी पूरी कर यह सिद्ध किया कि महिला पुलिस बल हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित