पटना , फरवरी 02 -- 27 से 29 जनवरी तक पुलिस सब हेड क्वाटर,बारामती,पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2025-26 में बिहार के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीत कर बिहार का नाम रोशन किया है।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने सोमवार को बताया कि इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सौम्या शाश्वत ने 64 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक, अनन्या सिंह ने 68 किग्रा में कांस्य ,युवराज आदर्श ने 54 किग्रा में कांस्य तथा सिद्धार्थ वर्मा ने 82 किग्रा में कांस्य पदक अपने नाम किया है।
श्री शंकरण ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालक कोच आकाश कुमार , बालिका कोच उन्नति राज और हेड कोच सह दल प्रबंधक रामसिंह यादव प्रभार में थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित