समस्तीपुर, फरवरी 12 -- भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और बिहार राज्य हज कमिटी की ओर से गुरुवार को समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार मे हज पर जाने वाले लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 54 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के उप निदेशक रजनीश कुमार राय ने आज यहां बताया कि जिले से जाने वाले 54 हज यात्रियों को यात्रा के लिए अनिवार्य टीके लगाए गए। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कार्ड भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला हज ट्रेनर फैसल आलम ने जायरीनों को हज यात्रा को सुगम बनाने के सभी बिन्दुओं पर जानकारी दी गई। वहीं जायरीनों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा हज यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं के लिए सरकार के प्रति आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित