भीलवाड़ा , जनवरी 23 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कारोई थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला विशेष दल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक वैन से 54 किलो 170 ग्राम अवैध गांजा बरामद करके एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंगापुर की ओर से एक संदिग्ध मारुति वैन उदयपुर हाईवे की तरफ आ रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कारोई थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने मुजराज टोल के पास नाकाबंदी की।
उन्होंने बताया कि जैसे ही वैन मौके पर पहुंची, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें 10 कट्टे रखे मिले। जब इन कट्टों को खोलकर जांच की गयी तो उनमें गांजा भरा हुआ था। वजन करवाने पर कुल 54 किलो 170 ग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही वैन को जब्त करते हुए आरोपी को असलम मोहम्मद (25) को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त गांजे की कीमत 27 लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित