सुपौल , फरवरी 14 -- 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर ने ललित नारायण हॉस्टल परिसर में पुलवामा के अमर जवानों की स्मृति में शनिवार को रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया।

इस शिविर में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह के साथ उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, उप कमांडेंट सुमन सौरभ, निरीक्षक (सामान्य) सुधांशु शेखर मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। सभी ने बलिदानियों की स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित