श्रीगंगानगर , अप्रैल 13 -- श्रीगंगानगर जिले में गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 4 किलो से अधिक अवैध डोडा पोस्त बरामद करते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के दो मोटरसाइकिल जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने आज बताया कि गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में कल देर शाम को चक 37-बीबी के पास पृथ्वीराज (30) पुत्र मनोहरलाल, बृजलाल (38)पुत्र आनंदस्वरूप तथा सुरेंद्र (40) पुत्र महावीरप्रसाद निवासी मोटासर खूनी को दो मोटरसाइकिलों पर जाते हुए को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 4 किलो 133 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित