पटना , मार्च 28 -- बिहार के 360 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज खोलने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
राज्य सरकार ने इसी सत्र से नए महाविद्यालयों में पढ़ाई शुरू करने का आदेश दिया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सभी प्रखंडों में महाविद्यालय खोलने का आदेश दिया है। नए महाविद्यालयों की स्थापना उन प्रखंडों में करना है, जहां पहले से कोई कॉलेज नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित