भरतपुर , फरवरी 22 -- राजस्थान में करौली के मासलपुर थाना क्षेत्र में झझरपुरा के खिरखारी गांव में करीब 29 वर्ष पहले पुलिस पर गोलीबारी करके सरकारी हथियार छीनकर बदमाशों के फरार हो जाने के एक मामले में फरार 10 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी को पुलिस ने चंबल के बीहड़ों में गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि वारदात के बाद करीब 29 वर्ष से फरार 10 हजार रुपए के इनामी स्थायी वारंटी बदमाश कल्ला गुर्जर उर्फ कलुआ निवासी चंदरपुरा (कालीतीर) थाना सोने का गुर्ज धौलपुर को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि पुलिस को गिरफ्तार बदमाश की डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में तलाश थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित