मुंबई , नवंबर 26 -- अनमोल सिनेमा पर 29 नवंबर को फिल्म 'कातेरा' दिखायी जायेगी।
निर्देशक तरुण सुधीर की पेशकश 'कातेरा', जिसमें सुपरस्टार दर्शन, खूबसूरत आराधना राम और दमदार विलेन जगपति बाबू अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक साधारण लोहार कातेरा की है, जो गांव के लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनता है। वह अत्याचारी जमींदार देवराय के खिलाफ डटकर खड़ा होता है। कातेरा किसानों को उनकी जमीन का हक दिलाने के लिए संघर्ष करता है। यह कहानी अत्याचार और न्याय के बीच की लड़ाई दिखाती है। इसमें अन्याय सहने वालों की ताकत और सत्ता के घमंड का संघर्ष है, जो हौसले और पक्के इरादों की मिसाल बन जाता है।
'कातेरा', अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 29 नवंबर, शाम 7:30 बजे प्रसारित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित