देहरादून , मार्च 21 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 23 मार्च को राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यहां आयाेजित मुख्य कार्यक्रम के संबोधन का 12 जनपदों में सजीव प्रसारण किया जाएगा।
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 से 25 मार्च तक प्रदेशभर में जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल थीम के अन्तर्गत तीन दिवस में विभिनन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
देहरादून जनपद में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 23 मार्च को दोपहर साढ़े बारह बजे सम्बोधन किया जाएगा। जिसका सजीव प्रसारण राज्य के अन्य 12 जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज जनपद में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित