रायपुर , मई 11 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट झटकर पर्पल कैप पर अपना कब्जा कर लिया।

2016 और 2017 में लगातार पर्पल कैप जीतने वाले भुवनेश्वर कुमार ने 36 साल की उम्र में भी अपनी कला नहीं खोई है, बल्कि ऐसा लग रहा है कि वह और भी बेहतर होते जा रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ उनके चार विकेट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को रोमांचक जीत दिलाई। इसी के साथ यह इस सीजन में उनके विकेटों की संख्या 21 तक पहुंच गई है और वह पर्पल कैप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये है।

शनिवार को कगिसो रबाडा 18 और रविवार को दिन के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ दो विकेट लेकर अंशुल कम्बोज 19 विकेट तक पहुंच गए थे। ये दोनों क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है। इसके बाद एलएसजी के प्रिंस यादव और सनराइज़र्स हैदराबाद के इशान मलिंगा 16-16 विकेट के साथ आते हैं। फिर गुजरात टाइटंस के राशिद खान और राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर 15-15 विकेट वाले गेंदबाज हैं।

वहीं ऑरेंज कैप तालिका के मामले में पिछले मैच में एलएसजी के खिलाफ दो गेंदों पर शून्य पर आउट होने के बाद विराट कोहली, एमआई के खिलािफ भी पहली ही गेंद पर आउट हो गए और इसी वजह से वह अब भी दसवें स्थान पर अटके हुए हैं। उनके नाम अब भी 379 रन हैं, ठीक उतने ही जितने 30 अप्रैल को थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित