रांची, 14अक्टूबर (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची में चार दिवसीय 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का आज से शुभारंभ हुआ।

जैप 1 ग्राउंड में आज से 17 अक्टूबर तक इसका आयोजन होगा।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने पुलिस ड्यूटी मीट का आज यहां उद्घाटन किया। इस दौरान झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता, सीआईडी के आईजी मनोज कौशिक, असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी चंदन झा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

श्री गंगवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी प्रतिभागी कार्य कुशलता और कार्य दक्षता व टीम भावना विकसित होगी। अपराध नियंत्रण या आपदा में झारखंड पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। विधि व्यवस्था और नागरिकों में शांति के लिए पुलिस बढ़िया काम कर रही है। पुलिस और जनता के बीच संबंध को मजबूत बनाएं। जनता से ऐसा संबंध बनाए की पुलिस थाने में शिकायत लेकर जाने में डरे नहीं।

श्री गंगवार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लाये गए तीन नए कानून से पुलिस को काफी मदद मिल रहा होगा। चाईबासा में नक्सलियों की दिशा में पुलिस को बेहतर कार्य करने की जरूरत रहे।

इस ड्यूटी मीट के दौरान पुलिस अधिकारी तकनीक के बल पर अपराधियों को सजा दिलाना सीखेंगे। पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान राज्य भर की आठ टीमों में शामिल 80 से ज्यादा पुलिसकर्मियों इसमें भाग ले रहे हैं। 17 अक्तूृबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है।

इस दौरान 12 तरह के प्रतियोगिता होगे जिसमें फॉरेंसिक साइंस (लिखित), क्राइम जांच, कंप्यूटर अवेयरनेस, फोटोग्राफी, लिफ्टिंग पैकिंग, डॉग स्क्वायड एक्सप्लोसिव ट्रैक्टर, फिंगर प्रिंट,(प्रैक्टिकल व ओरल) जैसे विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित