रांची , अप्रैल, 02 -- 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को गोवा ने डिवीजन 'सी' में जीत हासिल की, जबकि बंगाल, चंड़ीगढ़ और उत्तराखंड़ ने डिवीजन 'बी' में अपने-अपने मैच जीते।

दिन की शुरुआत पूल ए, डिवीजन 'सी' के एक मैच से हुई, जिसमें गोवा ने तेलंगाना को 6-3 से हराया। गोवा के लिए कप्तान डेलिना मेंडेस ने (40वें,41वें) और बर्टिला केरकेट्टा ने (48वें,52वें) मिनट में दो-दो गोल किए, जबकि सीमा टिर्की ने (तीसरे) और विद्या कुमार ने (16वें) मिनट भी गोल करके योगदान दिया। तेलंगाना के लिए आनंदी महानंद ने (30वें,36वें) और नव्याश्री अकुला (15वें) मिनट में गोल किए।

डिवीजन 'बी', पूल ए के मुकाबले में, बंगाल ने दादर और नागर हवेली और दमन और दीव हॉकी पर 1-0 से करीबी जीत हासिल की। बंगाल के लिए कप्तान पूजा कुमारी शॉ ने (21वें) मिनट दूसरे क्वार्टर में जीत दिलाने वाला गोल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित