कोलकाता , मई 04 -- तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य की भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गयी हैं। उन्हें उनके निकटतम विरोधी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 15, 105 मतों से पराजित किया।
इस सीट पर बीस चक्र तक मतों की गणना हुयी। जब गणना शुरूआती दौर में थी तो श्री अधिकारी ने बढ़त बना ली थी लेकिन जल्दी ही ममता बनर्जी ने 16 हजार से अधिक मतों से बढ़त बना ली। लेकिन इसके बाद उनकी बढ़त गिरती चली गयी। एक बार फिर 17वें चक्र में श्री अधिकारी ने बाजी पलट दी और करीब 550 वोटों से आगे हो गए।
इसके बाद के तीनों चक्र में उन्होंने अपनी बढ़त को और मजबूत किया और आखिरकार सुश्री बनर्जी को 15, 105 मतों से हरा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित